कोटद्वार, सितम्बर 13 -- भाबर क्षेत्र में वन सीमा से इलाकों में हाथी सहित अन्य वन्यजीवों की धमक थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगली जानवर काश्तकारों की खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे काश्तकार परेशान हैं। शुक्रवार रात को भाबर क्षेत्र के मनदेवपुर और दलीपपुर में लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से घुसे सुअरों के झुंड ने धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। शनिवार को स्थानीय निवासी पंकज कपटियाल और पान सिंह मेहरा, विनोद रावत, मनमोहन सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके धान के खेतों में जंगली सुअरों का झुंड घुस गया और कई बीघा धान की फसल रौंद दी। कहा कि आए दिन जंगली जानवर खेतों में आकर धान, उड़द और सोयाबीन की फसलों को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण काश्तकारों का खेती से मन उचट रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.