पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- बेरीनाग विकास खंड सभागार में काश्तकारों के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान डिजिटल आईडी बनाने को सैकडों की संख्या में काश्तकार पहुंचे। शिविर में आए कर्मचारियों ने बारी-बारी से सभी काश्तकारों की डिजिटल आईडी बनाई। शिविर में एडीओ शमशेर लाल, राजस्व उप निरीक्षक हरीश कुमार, सूर्य प्रकाश पांडे, राहुल खाती, सहायक कृषि अधिकारी शीला कोहली,ज्योत्सना पाल, संतोष कुमार, हेमंत कुमार, ग्राम प्रधान दीप पंत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...