वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दोहरीघाट-सहजनवा के बीच नई रेल लाइन के निर्माण से वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को एक नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस नई लाइन निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परियोजना का टेंडर भी जारी किया जा चुका है। फिलहाल इंदारा से दोहरीघाट तक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब इसी रूट का विस्तार करते हुए सहजनवा-दोहरीघाट परियोजना के तहत 81.17 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 1319 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। पिछले दो वित्तीय वर्षों में भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रारंभिक कार्यों के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष के आम बजट में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.