वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी,प्रमुख संवाददाता।श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव के अंतर्गत लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी शुक्रवार को सजाई गई। मंदिर परिसर को सजाया गया। रात्रि में जागरण और निशान पूजन हुआ। प्रभु की आरती संजय पुजारी ने उत्तारी। दोपहर में संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, अजय खेमका एवं सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया। संदीप दुबे और आयुष मुरारका के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची। यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी। सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे श्याम निशान लिए चल रहे थे। गाड़ी पर श्याम प्रभु की अलौ...