वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज में 3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेला में प्रतिष्ठित होने के लिए कुंभेश्वर महादेव का शिवलिंग गुरुवार को काशी से ले जाया गया। प्रस्थान से पूर्व कुंभेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्चकों ने किया। कुंभेश्वर महादेव के साथ ही भगवान शिव के संगमरमर से निर्मित विग्रह का भी पूजन किया गया। शिवलिंग और विग्रह की प्रतिष्ठा माघ मेला में लगने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के शिविर में की जाएगी। बाबा विश्वनाथ के चल स्वरूप में कुंभेश्वर महादेव काशी में पूजित है। कुंभ के दौरान पूरी अवधि तक उन्हें कुंभ परिक्षेत्र में प्रतिष्ठित किया जाता है। गुरुवार को विश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चन के बाद कुंभेश्वर महादेव के शिवलिंग को विशेष वाहन से प्रयागराज भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...