वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी से एक माह (दिसंबर 2025) में देश के विभिन्न राज्यों के 66 उत्पादों को जीआई टैग का आवेदन किया गया है। इनमें तीन उत्तर प्रदेश के जिलों के उत्पाद भी हैं। किसी एक क्षेत्र से एक माह में जीआई उत्पादों के आवेदन में यह पहला उदाहरण है। तीन जिलों में लखनऊ की रेवड़ी, कानपुर का बुकनू और मेरठ की गजक शामिल हैं। नाबार्ड और सिडबी के सहयोग से ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन ने 11 राज्यों से 66 उत्पादों के जीआई आवेदन किया है। इस सूची में मध्य प्रदेश के 21, सिक्किम के 8, मणिपुर के 9, उत्तराखंड से 5, असम से 7, प. बंगाल से चार, गोवा और जम्मू-कश्मीर से 3, राजस्थान के दो, अरुणाचल प्रदेश के एक उत्पाद हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2025 में बनारस क्षेत्र से लौंगलता, नाव, जरी, मुखौटा, तबक (बर्क), मिर्जापुर बाजरा, क्ले क्राफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.