वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। संजीवन पहल के तहत स्वदेशी तकनीक से काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट वायु शोधन प्रणाली स्थापित की जाएगी। रविवार को काशी विश्वनाथ धाम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिंदल स्टेनलेस और काशी विश्वनाथ धाम प्रबंधन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए। धाम के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। सीएसआर के तहत स्टेनलेस स्टील की 58 वायु शुद्धिकरण इकाइयां लगेंगी, जिनसे प्रति घंटे तीन लाख घन मीटर से अधिक वायु शुद्धिकरण संभव होगा। अमीदा क्लीनटेक प्रा.लि. के सहयोग से यह इकाइयां लगेंगी। इसका उद्देश्य मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...