वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ और उज्जैन के अंकित ग्राम स्थित सेवाधाम आश्रम के बीच शैक्षणिक करार हुआ है। यह एमओयू पांच वर्ष के लिए होगा। एमओयू के लिए सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल काशी विद्यापीठ पहुंचे। सेवाधाम आश्रम 36 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। आश्रम में हर प्रकार के निराश्रित लोगों के सेवा, उपचार और पुनर्वास किया जाता है। आश्रम में 1100 परित्यक्त नवजात शिशु, स्त्रियां, बेघर वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक और मानसिक दिव्यांग, दुष्कर्म पीड़िता, भिक्षावृति में संलग्न, मादक द्रव्य व्यसनी रहते हैं। विद्यापीठ के निदेशक आउटरीच प्रो. संजय ने बताया कि इस एमओयू के तहत विद्यापीठ के विद्यार्थियों को अध्ययन यात्रा, इंटर्नशिप, शोध और समाज कार्य अभ्यास की सुविधा दी जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.