वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के वालंटियर प्रभाकर राय एवं चिंतन यादव राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हरिद्वार रवाना हुए। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी और कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 22 से 28 फरवरी तक आयोजित यह शिविर देव संस्कृति विवि में 'विकसित भारत-2047, एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर होगा। इसमें 14 विश्वविद्यालयों के 40 वालंटियर प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...