वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को काशी विद्यापीठ गेट नंबर एक के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दो दर्जन से ज्यादा अस्थायी दुकानें, गुमटियां, ठेलों को हटाया गया तो एक दर्जन गुमटियां जब्त की गईं। पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दल के पहुंचने से पहले ही कई दुकानदार गुमटियां खाली करनी शुरू कर दीं। अभियान के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। कुछ फेरी पटरी व्यवसायियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। चंदुआ सट्टी, छित्तूपुर में भी लोगों ने अपने ठेले, गुमटियां हटानी शुरू कर दीं। काशी विद्यापीठ के आसपास सड़क के दोनों तरफ स्टेशनरी, चाय-पान, किताबों की गुमटियां खुली थीं। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा, सिगरा इंस्पेक्टर संजय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.