वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में अब कैंसर डराने लगा है। यहां पर हर 13वें पुरुष और 16वीं महिला को कैंसर का खतरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जीवन शैली में बदलाव, खानपान में गड़बड़ी, तंबाकू, शराब, पर्यावरण, मोटापा सहित अन्य कारणों से खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। महामना कैंसर अस्पताल की पीबीसीआर (पॉपुलेशन बेस्ड सर्वे रिपोर्ट) रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार काशी में कैंसर के 4496 मरीज मिले हैं। इसमें 2514 पुरुष और 1932 महिलाएं हैं। प्रति लाख 67.7 पुरुष और 54.7 महिलाएं कैंसर की चपेट में हैं। इसमें हर दूसरे मरीज की मौत हो जाती है। रिपोर्ट के अनुसार प्रति लाख 54.7 पुरुष और 37.3 महिलाओं की कैंसर से मौत हो जाती है। पुरुषों में मुंह, जीभ और पित्ताशय के कैंसर ज्यादा...