वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीगवरजा माता उत्सव समिति की ओर से महमूरगंज स्थित शुभम् लान में सिंघारा उत्सव का आयोजन शुक्रवार को हुआ। राजस्थान और हरियाणा के मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने यह उत्सव 'गणगौर आपणी धरोहर थीम पर मनाया। इस उत्सव में दोनों राज्यों की संस्कृति के दर्शन हुए। सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। यशस्वी सुरेका, भूमि अग्रवाल, आर्या तुलस्यान, अनन्या लोहिया, परी तुलस्यान, अनन्या, श्रेया, निष्ठा, एंजल एवं खुशाली ने नृत्यमय गणेश वंदना की। इसके बाद 'मैं तो जाऊली जयपुरिए देखुली गणगौर...., बिन्दोरा निकाला..., ए री सखी मंगल..., पूजन दयो गणगौर..., घूमर घूमर बाईसा...या टीकी बाई गौराजी आदि पारंपरिक गीतों पर समूह नृत्य किया। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने कालबेलिया, कठपुतली सहित कई आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.