लखनऊ, जून 24 -- वृंदावन के तीर्थ पुरोहित सोहनलाल मिश्र के साथ सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय में कहा कि सरकार वृंदावन की कुंज गलियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में सैकड़ों शिवलिंग और मंदिर तोड़े गए। वट वृक्ष काट दिया गया। अयोध्या में अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। अब सरकार की नजर मां विंध्यवासिनी के मंदिर पर है। वह वृंदावन की कुंज गलियों को भी खत्म कर देना चाहती है। अजय राय ने कहा कि ये सभी धार्मिक स्थल हैं, जबकि सरकार इन्हें पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट में तब्दील करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर आई भाजपा सरकार लगातार हिंदु धर्म स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी प्राचीन शहर हैं, उन्होंने अपनी प्राचीनता और संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.