वार्ता, अक्टूबर 20 -- धार्मिक नगरी काशी में विश्व शांति का संदेश देने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं लमही के सुभाष भवन में भगवान श्रीराम की आरती के लिए एकत्र हुईं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 19 वर्षों से चली आ रही मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन किया गया। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के मार्गदर्शन में मुस्लिम महिलाओं ने फूलों से सजी थाल में दीपक जलाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्रतिमा की आरती की। नाज़नीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती को सभी ने मिलकर गाया। यह आयोजन अलगाववादियों और कट्टरपंथी समूहों के लिए करारा जवाब है। जगद्गुरु स्वयं मुस्लिम महिलाओं के साथ आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने सभी को भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.