वाराणसी, दिसम्बर 13 -- फोटो 12 एके 03 : प्रेसवार्ता करते पदाधिकारी। वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मैथिल समाज का 15वां दो दिवसीय महाकवि विद्यापति महोत्सव 13 और 14 दिसंबर को होगा। विश्वेश्वरगंज स्थित नागरी प्रचारिणी सभा में सायं 4:00 बजे इसका उद्घाटन होगा। यह जानकारी समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कचहरी स्थित मिथिला चेंबर में पत्रकारों से बातचीत में दी। संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा, सचिव दास पुष्कर,कार्यक्रम संयोजक गौतम कुमार झा एवं नंदकुमार सिंह ने बताया कि महापौर अशोक तिवारी महोत्सव का उद्घाटन 13 दिसंबर को करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी होंगे। अध्यक्षता कर्नाटक के ख्यात शिक्षाविद सत्य नारायण मजूमदार करेंगे। समाज में उल्लेखनीय सेवा देने वाले व्यक्तियों को इस अवसर पर मिथिलाश्री, मिथिला रत्न, मिथिला विभूति और यूथ आईकान अवार...