वाराणसी, फरवरी 15 -- धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर के बाहर सड़कों पर दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शिवमय काशी में हर ओर 'हर हर महादेव' के उद्घोष गूंजा। बाबा विश्वनाथ को देश-विदेश के विभिन्न मंदिरों से पावन उपहार प्राप्त हुए हैं। विशेष बात यह है कि मलेशिया और श्रीलंका के मंदिरों सहित भारत के अलग-अलग कुल 62 मंदिरों से ये उपहार अब तक पहुंच चुके हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.