नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के आगे के एजेंडे काशी-मथुरा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम सब जगह पहुंचेंगे। हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में शनिवार को योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि अयोध्या आंदोलन के दौरान एक गाना खूब चलता था 'अभी अयोध्या की बारी है, काशी मथुरा बाकी है', क्या ऐसा कुछ है? उन्होंने कहा, 'सभी जगह हम पहुंचेंगे...और पहुंच चुके हैं।' योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी समाज को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और ये प्रयास इसी दिशा में शुरू हुए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने तथ्यों एवं साक्ष्यों की समीक्षा के बाद जो फैसला सुनाया वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है, जिसे सभी ने स्वीकार किया। वर्ष 1971 के बाद योगी सबसे लंबे समय तक यानी लगातार आठ साल तक कार्य करने व...