मेरठ, दिसम्बर 4 -- मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित कांशी टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष शनि शिशोला अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। शनि के अनुसार, जैसे ही उनकी गाड़ी टोल पर रुकी, उन्होंने फास्टैग मैसेज के साथ अपना आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने कार्ड को फर्जी बताते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी गलत व्यवहार किए जाने का आरोप है। किसी तरह मामला बढ़ता देख शनि अपने परिवार को लेकर वहां से रवाना हुए। गुरुवार सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान टोल पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने लेन नंबर 8, 9 और 10 को पूरी तरह से फ्री करा दिया। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया और किसान टोल प्लाजा पर ही बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.