मेरठ, दिसम्बर 17 -- परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जमकर हंगामा किया। मुजफ्फरनगर के छपार निवासी आलम खान अपने दोस्त शादाब, आमिर और वसीम के साथ अर्टिगा कार से दिल्ली जा रहे थे। काशी टोल प्लाजा से करीब 50 मीटर पहले आगे चल रही फोर्ड फीगो कार अचानक सड़क पार करने के लिए मुड़ गई। तेज रफ्तार होने के कारण अर्टिगा चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन कार फोर्ड फीगो से टकरा गई। हादसे में फोर्ड फीगो चालक राकेश राणा और अर्टिगा में सवार आलम व आमिर घायल हो गए। इस दौरान दोनों कार चालकों में हाथापाई और हंगामा हुआ। इससे यातायात प्रभावित भी हुआ। सूचना पर परतापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.