वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी को 'संगीत पाथ-वे की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। फुलवरिया तिराहे से सेंट्रल जेल की दीवार तक शिवपुर में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई क्षेत्र में 15 फीट चौड़ी बन रहे इस संगीत पाथ-वे का लगभग 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। संगीत पाथ-वे पर बनारस घराने के संगीत लगातार बज रहे हैं, जो यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग अनुभूति कराते रहेंगे। यह जानकारी राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शनिवार को दी। वह वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और कार्यदाई संस्था के अभियंताओं के साथ पाथ-वे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस पाथ-वे पर देश-विदेश में मशहूर बनारस घराने बड़े-बड़े संगीतज्ञों के चित्र और उनके जीवन परिचय लिखे गए हैं। इसके अलावा यहां पर शहनाई, तबला, शेखावत आदि जैसे वाद्य यंत्र लगाए गए हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.