वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में शुक्रवार को दो दिवसीय 'काशी-नेपाल शास्‍त्र संगमम्' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी ने कहा कि काशी और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध अटूट हैं। उन्होंने काशी और नेपाल के तीर्थों और धार्मिक स्थलों की चर्चा की। अध्‍यक्षता करते हुए संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्‍ल ने भारत एवं नेपाल के भौगोलिक, सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं पारिवारिक सम्‍बन्‍धों की प्राचीनता, दृढ़ता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। विशिष्‍ट अतिथि नेपाल संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के प्रो. केशव शरण अर्याल ने नेपाल की शास्‍त्रीय परम्‍परा में काशी के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज भी नेपाल में यह लोकोक्ति प्रचलित है कि ''विद्या हराए ...