वाराणसी, दिसम्बर 15 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र स्थित काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) परिसर के मुख्य गेट पर सोमवार को बीटेक, बीबीए, बीसीए व एमबीए के सैकड़ों छात्रों ने फीस, परीक्षा प्रणाली और हॉस्टल की अव्यवस्था को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश के समय संस्थान ने स्वयं को ऑटोनॉमस कॉलेज बताते हुए अधिक फीस लेकर एडमिशन कराया था, लेकिन अब परीक्षा नजदीक आने पर यह बताया जा रहा है कि परीक्षाएं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत कराई जाएंगी और परीक्षा केंद्र भी कॉलेज के बाहर निर्धारित किया गया है। छात्रों का कहना है कि ऑटोनॉमस कॉलेज होने की स्थिति में परीक्षा संस्थान परिसर में ही होनी चाहिए। छात्रों ने बताया कि अभी तक ...