रांची, जनवरी 30 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को सत्र 2025-26 की छात्राओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा और कॉलेज के डायरेक्टर रवीन्द्र महतो ने दीप जलाकर की। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, जाकिर हुसैन, बबलू उरांव, मुखिया सचिन पाहन, संजय पटेल, मधुसूदन साहू और शर्मा महतो आदि शामिल हुए। सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण शुरू करनेवाली छात्राओं ने शपथ ग्रहण करते हुए ताउम्र मानव जीवन की रक्षा और सेवा करने का संकल्प लिया। आदर्श शर्मा ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने रात में दीप जलाकर घूम-घूमकर सैकड़ों घायलों का इलाज किया था और उन्हीं की याद में नई नर्सों को दीप जलाकर नर्सिंग सेवा की शपथ ...