मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- काशीपुर मुरादाबाद हाईवे हो या शरीफ नगर सुरजन नगर रोड या फिर डिलारी करनपुर रोड सभी मार्गों पर टेंपो और ई-रिक्शा सड़कों पर एकाधिकार जमा चुके हैं। अवैध डग्गामार वाहनों से बस मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्स और अन्य तमाम खर्च अदा करने के बावजूद आर्थिक संकट झेल रहे बस ऑपरेटर आंदोलन की राह पकड़ने को विवश हो रहे हैं। अवैध वाहनों के मनमाने रवैये से आए दिन हादसे होते रहते हैं। टेंपो और ई रिक्शा में सवार यात्री लगातार या तो मौत के मुंह में जा रहे हैं या फिर जीवन भर दिव्यांग बनकर परिवार पर बोझ बन रहे हैं। शासन और मंडलायुक्त कई बार हाईवे पर टेंपो और ई रिक्शा दौड़ने पर लगाम लगाने के आदेश जारी कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। इनसेट ठाकुरद्वारा बहुत लंबे समय से काशीपुर हाईवे पर टेंप...