काशीपुर, जनवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली ने सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट के साथ रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। मेयर बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के चलते काशीपुर आए दिन विकास के मार्ग पर अग्रसर है। काशीपुर को सुंदर बनाने की दिशा मे मुख्यमंत्री का विशेष आशीर्वाद है कि इस पार्क का शिलान्यास हो रहा है। इसके बनने के बाद न सिर्फ काशीपुर की सुंदरता बढेगी, बल्कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले पर्यटकों में भी काशीपुर के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। यहां पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद दीपा पाठक, शाह...