रुद्रपुर, मार्च 27 -- काशीपुर संवाददाता। आईटीआई थानाक्षेत्र में गुरुवार की सुबह पशुचारा भरकर रुद्रपुर जा रहे कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर घायल हो गया। बृहस्पतिवार को सहसपुर देहरादून निवासी शहबान (38) पुत्र काशिफ अपने कैंटर में माल लादकर रुद्रपुर की ओर जा रहा था। गाड़ी का हेल्पर भी साथ था। इस दौरान आईटीआई थाना क्षेत्र में ढिल्लन ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने सामने से कैंटर में टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर के चलते कैंटर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने कैंटर चालक शहबान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हेल्पर ब्रहमाघाट उत्तरकाशी निवासी 27 वर्षीय अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.