काशीपुर, दिसम्बर 12 -- काशीपुर, संवाददाता। मौसी की तबियत खराब होने की बात कहकर साइबर ठग ने युवक के साथ 1.26 लाख रुपए की ठगी कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। गौतमनगर निवासी मुकेश चौहान पुत्र कुंवरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 11 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसको कॉल किया। कॉलर ने दुख को मौसा लोकेश बताया और गुड़िया की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के 1.26 लाख रुपये लिए। कुछ देर बाद उसने अपनी मौसी को कॉल किया। तब उसे साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.