काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर में बिना पंजीकरण चल रहे आठ मदरसे सील - टीम को तीन मदरसे चलते नहीं मिले - एक मदरसे में चल रहा था स्कूल काशीपुर, संवाददाता। अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बिना पंजीकरण चल रहे आठ मदरसों को सील कर दिया। टीम को तीन मदरसे चलते नहीं मिले। वहीं एक मदरसे में स्कूल संचालित होने पर शिक्षा विभाग को जांच के आदेश दिये गये। एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस के साथ टीम मंगलवार को अल्ली खां पहुंची। वहां बिना पंजीकरण चल रहे मदरसा फैजुल उलूम का किसी संस्था व विभाग से पंजीकरण प्राप्त नहीं हुआ। मदरसे का संचालन कर रहे लोगों ने पंजीकरण की जानकारी नहीं दी। एसडीएम ने मदरसे को तत्काल सील कर दिया। मदरसा गोसिया गुजाहिबुल उलूग पाकिजा कॉलोनी जसपुर खुर्द, मदरसा तालीम-उल कुरान लालपुर, मदरसा इस्लामिया अरबिया जफर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.