रुद्रपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर। राष्ट्रीय एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीआरसी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें काशीपुर ब्लाक के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के करीब 150 के अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शिविर को डॉ. आदित्य विक्रम, डा. कुलदीप सिंह व काउंसलर डोरी सिंह ने एनीमिया व इसके उपचार हेतु बच्चों को दी जाने वाली गुलाबी गोली व नीली गोली के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. आदित्य ने बच्चों में खून की कमी को दूर करने के लिए 6 से 9 साल के बच्चों को गुलाबी व 10 से 19 साल तक के बच्चों को नीली गोली खाना खाने के बाद देने की सलाह दी। शनिवार को काशीपुर ब्लाक के निजी व मान्यता प्राप्त विद्यालय के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में मंजू वर्मा, सूरज शाह व अनिल सिंह चौहान समेत कई शिक्षक शिक्षिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.