काशीपुर, नवम्बर 15 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) और उत्तराखंड तीरंदाजी संघ देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई तथा प्रतियोगिता संयोजक चक्रेश जैन ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। तीरंदाजी कोच हेमचंद्र हरबोला ने बताया कि लॉन्गबो राउंड (बालक वर्ग) में विकासनगर के नमन प्रथम और वेदान्श द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हरिद्वार की दीया प्रथम और विकासनगर की सानिया द्वितीय रहीं। कंपाउंड जूनियर बालक वर्ग में दिग्विजय सिंह ने पहला स्थान हासिल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.