कानपुर, नवम्बर 4 -- थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव का रहने वाला बीएससी का एक छात्र अपनी मां के साथ ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठकर खेत पर जा रहा था। तभी गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले किसान लालाराम खेती किसानी कर अपने परिवार भरण पोषण करते है। उनका बड़ा बेटा इक्कीस साल का सचिन बीएससी में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे बेटा सचिन अपनी मां शारदा के साथ खेतों पर काम करने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर उपेन्द्र सिंह के ट्रैक्टर से मां-बेटा ट्राली में बैठकर खेतो की तरफ जा रहे थे। शारदा ने बताया कि सचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.