काशीपुर, जनवरी 8 -- काशीपुर। क्षेत्र में बुधवार रात चोर दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों का समान लेकर फरार हो गए। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अपना घर अपार्टमेंट में बीते बुधवार रात चोरों ने दो बंद घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अपार्टमेंट निवासी तौरन सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ तोले सोने के आभूषण आदि सामान चोरी कर लिए। वहीं इसके बाद सुधीर कुमार के घर में किराएदार एक महिला के बंद कमरे को खंगाला, लेकिन चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दो बंद घरों में हुई चोरी की सूचना मिली। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...