काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। चोर घर के सामने खड़ी पिकअप चोरी कर ले गए। कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी निवासी अनीस पुत्र शब्बीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 3 फरवरी की रात में उसकी सफेद रंग की पिकअप गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। जो चोरी हो गई। काफी तलाश करने पर भी पिकअप नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.