रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- काशीपुर । शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर पसरी रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक स्कूली बच्चे प्रभावित हुए। मौसम के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कोहरे और ठंडे मौसम के चलते वायु में प्रदूषक तत्व फंसे रहने से एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। सुबह के समय सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को काशीपुर का न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.