काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर में सोमवार सुबह बड़ी घटना हो गई। खनन कार्य में लगे एक डंपर की चपेट में आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद से आरोपी चालक फरार है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी जयपाल सिंह (60 वर्ष) घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात खनन डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- पवित्र हिंदू नाम के आगे मोहम्मद, यह क्या बात हुई? 'दीपक' विवाद में बोले CM धामी यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.