काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर में प्लॉट बेचने के बाद आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने के मामले में एक कॉलोनाइजर के खिलाफ कुंडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वर्ष 2017 में प्लॉट खरीदने के बावजूद अब तक सड़क, बिजली के पोल समेत अन्य सुविधाएं नहीं दी गईं। खुशहालपुर दिल्ली रोड, मुरादाबाद निवासी गौरव सिंह पुत्र स्व. थान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने और उनकी माता ने शाहगंज स्थित टेपलंटन कॉलेज हरियावाला के पास यूके कॉलोनाइजर एंड डेवलपर्स कंपनी के संचालक शाकिर अली पुत्र साबिर अली से दिसंबर 2017 में एक प्लॉट खरीदा था। कॉलोनाइजर ने सड़क, बिजली समेत मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया था। दिसंबर 2018 में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी छह वर्ष बीत जाने पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ित का...