काशीपुर, दिसम्बर 18 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में कुल 10 वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इनमें से प्रथम चरण में पांच स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है, जबकि शेष पांच स्थानों के चयन के लिए एक कमेटी गठित की गई है। यह जानकारी मेयर दीपक बाली ने नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के साथ निगम कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में दी। मेयर ने बताया कि वेंडिंग जोनों में फूड स्ट्रीट, सब्जी-फल स्ट्रीट सहित घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री की बिक्री के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित स्थानों में गिरीताल के पीछे बाईपास मार्ग पर फूड स्ट्रीट, द्रोणासागर के पीछे टाट वाले बाबा आश्रम मार्ग पर सब्जी एवं फल स्ट्रीट, रामनगर रोड पर ट्रेंड शोरूम से रेलवे क्रॉसिंग के बीच फूड स्ट्रीट, गिरी सरोवर के पूर्वी तट के पास बाईपास मार्ग पर सब्ज...