रुद्रपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर संवाददाता। आरओबी पर मांस के टुकड़े मिलने पर नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में नगर निगम ने उन्हें हटाकर सफाई कराई। नगर निगम प्रशासन ने 11 से 15 फरवरी तक नगर निगम क्षेत्र की सभी कच्चे व पके मांस की दुकानों को पूर्णतया बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई भी मांस विक्रेता आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन के इस आदेश और कांवड़ यात्रा के बीच गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी के ऊपर तिराहा के पास एक थैला में से मांस के टुकड़े और मुर्गे के पंजे बिखरे पड़े थे। जानकारी होने पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पर्यावरण मित्रों को आरओबी पर भेजकर सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़ों को उठवाया और वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.