काशीपुर, फरवरी 4 -- काशीपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने एवं आम जन में सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से आरएएफ एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। बुधवार को आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की ब्रेवो कंपनी के डिप्टी कमांडेट सतीश सागवान, इंस्पेक्टर नेमा राम के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस ने एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च काशीपुर कोतवाली से शुरू होकर, पालिका बाजार, मेन बाजार, किला बाजार, अल्ली खां, बांसफोड़ान, नई सब्जी मंडी होते हुए वापस कोतवाली परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में एसआई सौरभ कुमार, गिरीश चन्द्र संतोष तिवारी, ज्ञानेन्द सिंह, प्रेम कनवाल सहित भारी मात्रा में पुलिस बल शामिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.