काशीपुर, सितम्बर 8 -- काशीपुर संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत आठवें दिन चार स्थानों पर हिमालय प्रतिज्ञा करवाई गई। जहां अलग स्कूलों के बच्चों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। सोमवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान का हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा अभियान आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान चार स्कूलों में हिमालय प्रतिज्ञा करवाई गई। जहां जीजीआईसी स्कूल में प्रधानाचार्य गीता टंडन, साई पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रीति महिंद्रा के द्वारा, जूनियर हाई स्कूल स्कॉलरशिप एकेडमी में प्रबंधक विमला उपाध्याय, राजपूताना इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिनेश नेगी ने हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। इस दौरान चारों स्कूल में 3324 बच्चों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर को समाप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.