रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर बाईपास पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए मंगलवार को विधायक शिव अरोरा ने पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि डिवाइडर के दोनों ओर 60-60 फीट तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा, जिसके लिए संबंधित विभागों को धनराशि जारी कर दी गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिफ्टिंग कार्य के लिए चार फरवरी को ई-टेंडर लगाया जाएगा। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली के खंभे लगाने और शिफ्टिंग का कार्य एक-दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सभी विभाग सड़क निर्माण को लेकर तैयार हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, यूटिलिटी शिफ्टि...