रुद्रपुर, नवम्बर 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को काशीपुर फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दिव्यांग युवक का शव उसकी व्हीलचेयर पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, काशीपुर फ्लाईओवर के नीचे दिव्यांग युवक लंबे समय से अपनी व्हीलचेयर पर बैठा दिखाई दे रहा था। उसका सिर एक ओर झुका हुआ था। जब वहां से गुजर रहे संजय जुनेजा और अन्य लोगों ने पास जाकर हाल जानना चाहा तो उन्होंने देखा कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत हो चुकी है। सूचना पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर युवक को जिला अस्पताल भिजव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.