संभल, मार्च 2 -- क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए काशीपुर गांव में पुलिस चौकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने शनिवार को विधिवत रूप से शिलान्यास कर चौकी निर्माण की नींव रखी। काशीपुर गांव में बनने वाली यह चौकी थाना क्षेत्र के 19 गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस चौकी के निर्माण से नगला अजमेरी, अहरोला नवाबाद, अहरोला नवाजी, धनीपुर, दुबारी कलां, जुनावई कस्बा, महावली मोहिद्दीनपुर, दीपा नगला सहित कई गांवों की कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। चौकी निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले काशीपुर निवासी पंडित नेत्रपाल ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। इसके बाद एएसपी अनुकृति शर्मा ने पांच ईंटें रखकर चौकी निर्माण का शिलान्यास किया। एएसपी अनुकृति शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.