काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर को बिजली कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए बाजपुर रोड बिजलीघर को पैंथर लाइन के जरिये पार्क रोड स्थित सब स्टेशन से जोड़े जाने का कार्य अभी अधर में लटका है। अदालत ने लाइन खींचने के लिए पुलिस सुरक्षा दिए जाने के भी आदेश दिए हैं। केडीएफ ने इस संबंध में महापौर को अवगत कराया। महापौर ने विभागीय ईई से लाइन खींचने का कार्य तेजी से करने को कहा है। काशीपुर में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए 33 केवी की हाईटेंशन लाइन को काशीपुर पार्क रोड स्थित बिजली घर से जोड़े जाना है। इसके लिए लाइन के रूट में लापिंग व चापिंग का कार्य होना है। इसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बीते 06 मई 2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस सुरक्षा में लाइन खीचवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी विभाग ने कोई पहल नहीं की। काशीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.