काशीपुर, अगस्त 7 -- काशीपुर, संवाददाता। हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर में गुरुवार को बाढ़ का पानी कम हो गया। वहीं प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे कराया। साथ ही एडीएम ने भी निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बुधवार को लगातार हो रही बरसात से हिम्मतपुर में करीब 100 परिवार बाढ़ में फंस गए थे। देर शाम तक 18 परिवारों के करीब 130 लोगों को गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में शिफ्ट किया था। गुरुवार को हिम्मतपुर में बाढ़ का पानी कम हुआ तो राहत केंद्रों में शरण लिए कई परिवार दोपहर का भोजन कर अपने घरों को लौट गए। वहीं काशीपुर पहुंचे एडीएम पंकज उपाध्याय ने स्थानीय अधिकारियों के साथ हिम्मतपुर का दौरा किया। साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र व जलभराव वाले स्थानों का ड्रोन सर्वे किया गया। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि चार परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.