रामपुर, जनवरी 2 -- काशीपुर गांव के तालाब का रूप ले चुके रास्तों को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। जलमग्न हो चुके रास्तों के कारण बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रास्ता बनवाने की मांग की है। विकासखंड सैदनगर क्षेत्र के काशीपुर गांव का रास्ता घरों से निकले गंदे पानी में डूब चुका है। सचिन के घर से शफीक अहमद के घर तक रास्ते में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। गुरुवार को रास्ते में भरा पानी देख ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था बदहाल रास्ते के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। आए दिन शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गुरुवार दोपहर गांव के लोगों ने जिला मुख्यालय पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन भी किया। जिलाधिकारी दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.