काशीपुर, फरवरी 16 -- जसपुर। काशीपुर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में रविवार को 'उतिष्ठ' 2026 कार्यक्रम में जैनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में इसी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका सिंह ने दूसरा, तो तनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस सफलता पर स्कूल चेयरमैन सोहन सिंह सहोता, एमडी सनप्रीत सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, शिक्षिका सना अली, शिक्षक कमल आदि ने उन्हें सम्मानित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.