काशीपुर, मार्च 18 -- सोमवार देर रात की घटना, कारणों का नहीं चला पता - एसी, कंप्यूटर और अभिलेख जलकर स्वाह काशीपुर, संवाददाता। एलआईसी कार्यालय की पहली मंजिल पर बने न्यू बिजनेस और सेल्स विभाग में सोमवार रात अचानक आग लग गई। जिससे कार्यालय में रखे कंप्यूटर, एसी, फनीर्चर के साथ सभी दस्तावेज जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सोमवार देर रात 12.45 पर आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय की पहली मंजिल के कमरों से धुंआ उठता देख कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को दी। इसके बाद शाखा प्रबंधक आशीष जुयाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉयल 112 को सूचना दी्, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चार एसी, नौ कंप्यूटर व फर्नीचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.