जमशेदपुर, फरवरी 9 -- क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से काशीडीह यंग स्टार मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मेला के साथ हुई और इसके पश्चात शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर में मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य कुंड़ची कदम झुमुर आखाड़ा की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें परितोष महतो, अनिमा, अनु और विमल महतो ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। शाम के सत्र में महिला छऊ नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जबकि रात्रि में पारंपरिक छऊ नृत्य के रोमांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.