जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। शहर में चेन छिनतई की घटनाएं थम नहीं रही हैं। काशीडीह के काली मंदिर लाइन नंबर 7 में शनिवार को बालकृष्ण प्रसाद के घर की महिला से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। महिला घर के बाहर थी, तभी बाइक से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तबतक अपराधी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में यह गिरोह सिदगोड़ा में लूट के दौरान हवाई फायरिंग को अंजाम देने वाला लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.